फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरासी कुटिया को मिलेगा पुराना स्वरूप : वन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरासी कुटिया को मिलेगा पुराना स्वरूप : वन मंत्री
विज्ञापन

- डा. हरक सिंह ने किया चौरासी कुटिया का निरीक्षण
- विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बृहस्पतिवार देर शाम स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुटिया को पुराने स्वरूप में लाने के लिए प्रस्तावित योजना को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ कुटिया के रिवाइल के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने वाली जाइका परियोजना के अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान साथ रहे।
बृहस्पतिवार देर शाम वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत स्वर्गाश्रम स्थित भावातीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी की तपस्थली चौरासी कुटिया का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को कुटिया के लिए प्रस्तावित जीर्णोद्घार योजना के बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए। बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र में स्थापित चौरासी कुटिया की सुरक्षा दीवार के नवनिर्माण कर उस पर सौर ऊर्जा तारबाड़ करने को निर्देशित किया। कहा कि बीटल्स ग्रुप की वजह से चौरासी की कुटिया की ख्याति विश्व स्तर पर बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसी-विदेशी पर्यटकों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कुटिया को उसके पुराने स्वरूप में लाने की बात कही। निरीक्षण में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डीवीएस खाती, जाइका परियोजना के मुख्य प्रबंधक अनूप मलिक, राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क के निदेशक सनातन सोनकर, वन्यजीव प्रतिपालक चीला अजय शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, रेंज अधिकारी आरएम नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल, गजेंद्र नागर, नवनीत राजपूत, अश्वनी गुप्ता, मनोज राजपूत, अजय आर्या, मोहन नागर, धीरज, राहुल मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें