फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 से 25 तक क्रिसमस कार्निवाल में होगा धूम-धड़ाका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

क्रिसमस के खास मौके पर अमर उजाला अपने पाठकों के लिए क्रिसमस कार्निवाल का तोहफा लेकर आ रहा है। 23 से 25 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुछ न कुछ खास होगा। यहां आकर आप न केवल खूब मस्ती और धमाल मचा सकते हैं, बल्कि क्रिसमस को यादगार भी बना सकते हैं।
राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित सिक्का बिल्डर्स के परिसर में यह कार्निवाल आयोजित किया जाएगा। कार्निवाल में बच्चों की मस्ती के लिए फन एंड फूड, डांसिंग, सिंगिंग, किड्स जोन, बेबी शो, फैंसी ड्रैस समेत कई अन्य आकर्षण उपलब्ध होंगे। वहीं बड़े लोग भी यहां खूब मस्ती कर सकते हैं। मी एंड मॉम कंपटिशन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों के साथ उनकी मां भी हिस्सा ले सकते हैं। कुकिंग कांटेस्ट में बच्चों के माता-पिता हिस्सा ले सकते हैं। जिसके विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। कंपटिशन के फॉर्म जल्द ही उपलब्ध होंगे। इसकी जानकारी के लिए पढ़ते रहें अमर उजाला। आयोजन में हीरो मोटोकॉर्प, सिक्का बिल्डर्स, टीवीएस मोटर्स, देहली कोलाज ऑफ आर्ट, धूम डांस इंस्टीट्यूट एंड फिटनेस, अविरल पब्लिक स्कूल और जीआरडी स्कूल सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
23 को होगा आर्ट व सिंगिंग कंपटिशन
क्रिसमस कार्निवाल में 23 दिसंबर को अमर उजाला और दिल्ली कोलाज ऑफ आर्ट की ओर से आर्ट और सिंगिंग कंपटिशन आयोजित किया जाएगा। इसमें 12 से 15, 16 से 18 और 19 वर्ष से अधिक तीन आयु वर्गों में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों को कार्ड बोर्ड और कलर खुद लेकर आना होगा। आयोजकों की ओर से केवल ड्राइंग सीट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार, दूसरे पुरस्कार में 10 हजार और तीसरे पुरस्कार में पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9557560605 व 9681206863 पर संपर्क कर सकते हैं।
--
24 को कुकिंग व फैंसी ड्रेस कंपटिशन
24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से कुकिंग कंपटिशन आयोजित किया जाएगा। वहीं दो बजे से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9681206863 पर संपर्क कर सकते हैं। --
24-25 को फैंसी ड्रेस व डांस कंपटिशन
24 दिसंबर को दोपहर दो बजे फैंसी ड्रेस कंपटिशन होगा। वहीं, 24 और 25 दिसंबर को शाम चार बजे से धूम डांस इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में डांस कंपटिशन आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन से 12 व 12 से अधिक दो आयु वर्गों में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। 24 दिसंबर को तीन से 12 वर्ष और 25 दिसंबर को 12 से अधिक आयु के कंपटीशन होंगे। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 8979045061 और 7088010001 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

--
25 को होगा बेबी शो
25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे मी एंड मॉम कंपटिशन आयोजित किया जाएगा। वहीं दोपहर दो बजे से बेबी शो का आयोजन होगा। बेबी शो में बच्चे फैंसी ड्रेस पहनकर आएंगे और खूब मस्ती कर सकेंगे। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिसमें आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। बेबी शो के लिए पंजीकरण कराने के लिए 9681206863 पर संपर्क कर सकते हैं।
--
स्टाल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9681206863 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें