फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस् खलन से मैठाणा में पुलिया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से मैठाणा के पास नवनिर्मित पुलिया का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी है। मई माह में बीआरओ ने यहां करीब बीस मीटर लंबे मोटर पुल का निर्माण कार्य पूरा किया था। एक जुलाई को मूसलाधार बारिश के बाद हाईवे पर आए मलबे से पुलिया का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद भी यहां से प्रतिदिन यात्रा वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

मैठाणा में हाईवे के किनारे अभी भी टनों मलबा पड़ा है। बीआरओ की ओर से मलबे के ऊपर से ही वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। वहीं, बाजपुर में भी हाईवे पर करीब दो सौ मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया है। चट्टानी भाग से आए मलबे के कारण हाईवे खतरनाक बना है। बाजपुर में हाल ही में निर्मित मोटर पुलिया अभी भी मलबे में दबी है। बीआरओ के कमांडर कर्नल एसएस मक्कर का कहना है कि बाजपुर और मैठाणा में आया मलबा मशीनों और मजदूरों की मदद से हटाया जा रहा है। क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से मलबा हटाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। जल्द ही इन स्थानों पर यातायात सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें