फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड मेले का ठेका साढ़े अठावन लाख में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम ने कांवड़ मेला बाजार, पार्किंग तथा तहबाजारी के ठेके महज 58 लाख 44 हजार रुपये में दे दिए। जबकि इससे एक करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त करने की योजना बनाई गई थी। कांवड़ मेला व्यवस्था के ठेकों पर राजनीतिक रसूखदारी की झलक साफ दिख रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात तक कांवड़ मेला बाजार, पार्किंग तथा तहबाजारी के ठेकों की प्रक्रिया उठापटक के बाद पूरी हो पाई। नगर निगम ने इस बार कांवड़ मेला बाजार की संख्या एक से बढ़ाकर तीन कर दी है। जिनका ठेका 27 लाख 28 हजार में दिया गया है। नगरपालिका परिषद के समय पंतद्वीप के कांवड़ बाजार का ठेका ही 25 लाख रुपये से अधिक में जाने लगा था। अब आय बढ़ाने का नाम पर पंतद्वीप के साथ वीआईपी घाट से सामने लालजीवाला तथा बैरागी कैंप में भी कांवड़ बाजार लगाया जा रहा है। पंतद्वीप कांवड़ बाजार का ठेका 19 लाख 51 हजार, लालजीवाला का 5 लाख 26 हजार और बैरागी कैंप का 2 लाख 51 हजार रुपये में दिया गया है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में दैनिक तहबाजारी का ठेका 12 लाख एक हजार रुपये में दिया गया है। कांवड़ मेले में हजारों की संख्या में गली-मोहल्लों के अंदर तक अस्थायी दुकानें लगती हैं। कांग्रेस व भाजपा से संबद्ध राजनीतिक ठेकेदारों ने योजनाबद्ध होकर नगर निगम को सबसे बड़ी चपत दोपहिया वाहन पार्किंग के ठेके में लगाई है। पिछले साल एकमात्र रोडी बेलवाला में दोपहिया वाहन पार्किंग का ठेका दिया गया था, जिससे नगर निगम को 15 लाख 11 हजार रुपये की आय हुई थी। हालांकि तब भी इसे कम बताया जा रहा था। कारण कांवड़ मेले में लाखों की संख्या में शिवभक्तों का दोपहिया वाहनों में कांवड़ लेनेआना है और यह सिलसिला कई दिन चलता है। इसके बावजूद नगर निगम ने इस बार दोपहिया वाहन पार्किंग का ठेका रोडी बेलवाला के साथ, पावनधाम के पास पैठ बाजार में, पुराना आरटीओ चौक से सप्तसरोवर मार्ग पर लालमाता वैष्णों देवी मंदिर के सामने आधा किमी तक सिंचाई विभाग की खाली भूमि, मां आनंदमयी सेवा सदन इंटर कालेज एवं देवपुरा में आईटीआई परिसर तक का ठेका मात्र 19 लाख 15 हजार में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें