फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडलूम के गोदाम में हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित एक हैंडलूम की दुकान के गोदाम में चोरों ने हजारों रुपये का कपड़ा आदि पर हाथ साफ कर लिया। बड़ी बात यह है कि जिस गोदाम में चोरी हुई है। उससे कोतवाली रुड़की चंद कदम की दूरी पर है।
विज्ञापन

कोतवाली रुड़की अंतर्गत सिविल लाइंस बाजार में गगन आहूजा निवासी रामनगर की हैंडलूम की दुकान है। दुकान के सामने सड़क की दूसरी ओर हैंडलूम का गोदाम है। चोरों ने रात को किसी समय गोदाम में सेंध लगाकर कपड़ा और अन्य सामान चुरा लिया। हालांकि पर्दे आदि के बड़े थान चोर निकालने में कामयाब नहीं हो पाए। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई जब दुकान मालिक गगन आहूजा गोदाम खोलने पहुंचे। दुकान मालिक गगन आहूजा की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें