फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की जोन के

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस की परीक्षा में आईआईटी रुड़की जोन के पंचकुला (चंडीगढ़) के सर्वेश मेहतानी ने देश में पहली रैंक हासिल की है। उन्होंने 366 में से 339 अंक हासिल किए हैं। जबकि लड़कियों में माधापुर हैदराबाद निवासी रमैया नारायणसमी ने 35वीं रैंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। पुणे के अक्षत चुग ने देश में दूसरा और नई दिल्ली की अनन्या अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में आईआईटी की 10988 सीटों के सापेक्ष 50455 छात्रों ने क्वालीफाई किया है। इनमें उत्तराखंड से परीक्षा देने वाले 2121 छात्रों में से 690 ने कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के जेईई एडवांस के प्रभारी प्रो. एमएल शर्मा ने बताया कि आईआईटी मद्रास की ओर से रविवार को जईई एडवांस का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके अनुसार रुड़की जोन के अंतर्गत चंडीगढ़ के सर्वेश मेहतानी ने देश में टॉप किया है। परीक्षा के लिए कुल 172024 छात्रों ने आवेदन किया था। 159540 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 50455 ने क्वालीफाई किया है। सफल परीक्षार्थियों में 43318 छात्र और 7137 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 29872 छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुई थी। परीक्षा परिणामों के अनुसार सफल अभ्यर्थियों में 86 प्रतिशत छात्र हैं। जबकि 14 प्रतिशत छात्राएं हैं। उन्होंने बताया कि जेईई मेंस परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक पाने वाले उदयपुर के कपिल वीरवाल ने एससी कैटेगिरी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। सफल परीक्षार्थी आईआईटी की10988 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। गौरतलब है कि रुड़की जोन के अंतर्गत उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, यूपी और चंडीगढ़ राज्य आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें