विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत 21 वाहनों का चालान किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि अभियान के तहत तीन वाहन सीज किए गए। 16 वाहनों के कोर्ट चालान हुए और दो संयोजन चालान भी किए गए। पुलिस ने रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। संशोधित साइलेंसर वाले वाहनों पर भी चालान किए गए। हुड़दंग मचाने वाले युवकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई की गई। यह अभियान आमजन की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।