बुधवार को जिले में डेंगू के 21 मरीज मिले हैं। इसमें चार मरीज सीएमआई, एक मरीज कैलाश, छह मरीज कोरोनेशन, छह मरीज एसपीएस, चार मरीज एसएमआई अस्पताल में भर्ती हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 726 हो गई है। बुधवार को जांच के लिए कुल 1537 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इसमें 21 मरीज पॉजिटिव आए हैं। 726 मरीजों में 434 मरीज ठीक हो चुके हैं।
डेंगू रोकथाम महाअभियान के तहत 24 हाई रिस्क वार्डों में अभियान चलाया गया। महाअभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटर ने 5038 घरों का भ्रमण किया। कुल 115 बड़ी-छोटी लार्वा साइट को नष्ट किया गया। यह महाअभियान देहरादून के करनपुर, बकरालवाला, चुक्खुवाला, शिवाजी मार्ग, बलूपुर, इंदरा नगर, कांवली, पटेलनगर, अजबपुर, धर्मपुर, मेहूवाला, देहराखास, लखीबाग, विद्या विहार, निरंजनपुर, माजरा, रेस्ट कैंप, रेस कोर्स, बंजारावाला, मोथरोवाला, मोहब्बेवाला, चन्द्रबनी, आर्केदिया आदि क्षेत्रों में चलाया गया। दैनिक अभियान में 15324 घरों और आसपास 2203 लार्वा साइट को नष्ट किया गया। डेंगू वॉलेंटियरर्स ने 1349 घरों का भ्रमण करते हुए 1679 लार्वा साइट को नष्ट किया गया।