उत्तराखंड के टिहरी जिले में बारातियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 21 लोग घायल हो गए।
मंगलवार को दर रात मैगा धार के पास एक बारात की बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसें में 21 लोग घायल हो गए, जिसमें से 6 लोगों को देहरादून व श्रीनगर रैफर किया गया है। बाकी सभी घायलों का उपचार पीएचसी पिलखी में हुआ। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
राहत बचाव कार्य स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया। गंभीर घायल कारण सिंह, कुमारी साधना, राजेंदर सिंह, प्रेम सिंह, गिरिश सकलानी और सते सिंह को श्रीनग-देहरादून रेफर किया गया है।