नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कौलागढ़ के एक मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियों की खेप पकड़ी है। टीम ने यहां से 20700 गोलियां जब्त की हैं, जो व्यावसायिक मात्रा से बीस गुना अधिक थीं। एनसीबी ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
एनसीबी देहरादून जोनल यूनिट के असिस्टेंट डायरेक्टर देवानंद ने बताया कि यूनिट को सूचना मिली थी कि कौलागढ़ में एक व्यक्ति स्कूली छात्रों और अन्य लोगों को नशे की गोलियां बेच रहा है। पता चला कि आरोपी मेडिकल स्टोर की आड़ में यह अवैध धंधा कर रहा है। सूचना के बाद एक टीम का गठन कौलागढ़ में राजकुमार दिनकर के मेडिकल स्टोर और घर पर छापा मारा गया और वहां से 20700 नशे की गोलियां बरामद की गईं। आरोपी ने पूछताछ में इन गोलियों के साेर्स के बारे में नहीं बताया, लेकिन इसकी जांच की जा रही है।