फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से देना बैंक और विजया बैंक हो जाएंगे बीओबी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देना बैंक और विजया बैंक सोमवार से बैंक ऑफ बड़ौदा का हिस्सा बन जाएंगे। प्रदेश में इन दोनों बैंकों की 32 शाखाएं हैं जो कि अब बैंक ऑफ बड़ौदा के अधीन होंगी। इस बदलाव से कोई असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। जिस बैंक में खाता है, वहां की सेवाएं मिलती रहेंगी।
केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से देना बैंक और विजया बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज करने का आदेश लागू किया है। इस आदेश का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। देना बैंक की प्रदेश में 19 शाखाएं और करीब 120 कर्मचारी हैं। विजया बैंक की 13 शाखाएं और 60 कर्मचारी हैं। यह सभी शाखाएं सोमवार से बैंक ऑफ बड़ौदा के अधीन काम करेंगी। शुरुआती समय में इन बैंकों के सभी बोर्ड पर बैंक ऑफ बड़ौदा लिखा जाएगा। वहीं प्रदेश में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं की सख्या अब 122 से बढ़कर 154 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज यूनियन का कुनबा बढ़ा
देश में दो बैंकों के विलय के साथ ही ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज यूनियन का कुनबा भी बढ़ गया है। उत्तराखंड बैंक इंप्लाइज यूनियन के संयोजक जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि देना बैंक और विजया बैंक की देशभर में 9489 शाखाएं और 84600 कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें