फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशक्ति की तर्ज पर होगा बूथ समिति सम्मेलन : गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

त्रिशक्ति सम्मेलन की तर्ज पर भाजपा महानगर की सभी बूथ समितियों का विधानसभा क्षेत्रवार सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें देश व प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी महानगर कार्यालय में मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि बूथ समिति सम्मेलन के साथ ही सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग एवं प्रकल्प के पदाधिकारी अनौपचारिक बैठक कर लोगों को भाजपा से जोड़ने की रणनीति तय करेंगे। इस कड़ी में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर तथा अन्य सोशल मीडिया के जरिये भाजपा समर्थकों से संपर्क कर सम्मेलन किया जाएगा। टिहरी लोक सभा विस्तारक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की जानकारी दी। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बैठक में अधिक से अधिक लोगों को सोशल मीडिया के जरिये भाजपा से जोड़ने की बात कही। बैठक को अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र वाल्मीकि, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष बृजलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष सीता राम भट्ट ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रितु अग्रवाल, रमेश चंद्र, हरीश डोरा, आदित्य चौहान, रणजीत भंडारी, आनंद प्रकाश नौटियाल, अरुण चौहान, दीपक अग्रवाल, अनुराग भाटिया, विपिन चंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें