फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को बताए कानून की पढ़ाई के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की ओर से शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी के प्रशिक्षित न्यायिक अधिकारियों, ग्राफिक एरा कॉलेज के लॉ छात्रों एवं अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अपर निदेशक उजाला धर्मेंद्र सिंह एवं सिविल जज मनोज सिंह राणा कीर्ति नगर ने छात्रों को कानून क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही छात्रों को कानून की पढ़ाई के फायदे बताए। सचिव नेहा कुशवाहा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्थायी लोक अदालत, पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा, दंडिक न्याय के प्रावधानों, साइबर कानून, नशे से संबंधित कानूनों, भरण पोषण कानून आदि की जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, विशेषज्ञों ने जिनका समाधान भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें