फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. तरुण वजय थरुकुरा लन पोरवल पुरस्कार से सम्म नत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देश दुनिया में तमिल भाषा के प्रचार प्रसार में योगदान देने व महान संत थिरुवल्लुवर की हरिद्वार में भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूर्व राज्यसभा संासद डॉ. तरुण विजय को ‘थिरूकुरालिन पोरवल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद को यह पुरस्कार इंस्टीट्यूट ऑफ थिरुकुराल साइसेंज की ओर से ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तर भारत में तमिल भाषा के प्रचार प्रसार को लेकर डॉ. तरुण विजय के प्रयास सराहनीय हैं। वहीं डॉ. तरुण विजय ने इसे जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि देश में जितनी भी भाषाएं बोली जाती हैं उनका प्रचार प्रसार हर राज्यों में होना चाहिए। जहां तक महान संत थिरुवल्लुवर की हरिद्वार मेें प्रतिमा स्थापित करने का सवाल है तो उन्होंने देश दुनिया में शांति का संदेश दिया है। ऐसे महान संतों से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ थिरुकुराल साइसेंज के निदेशक थंगामणि के अलावा ओमान सरकार के कई मंत्री व अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें