ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज एवं उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को मोथरोवाला शाखा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. केएस नेगी ने बच्चों को लेड (शीशा) से शरीर पर होने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों और लेड के स्रोतों की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।