फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम प्रभारी ने खत्म की रोस्टर प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। गोदाम स्तर पर राशन वितरण की गड़बड़ियों की शिकायतों पर चार माह पहले जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने शुरू की रोस्टर प्रणाली को गोदाम प्रभारी ने बुधवार को खत्म कर दिया। प्रभारी की मानें तो इस नियम से राशन वितरण में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही डीलरों को भी समय से राशन नहीं मिल पा रहा था। इस संबंध में डीएसओ को कोई जानकारी ही नहीं है।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित खाद्यान्न गोदाम के नए प्रभारी हरिंदर ने बताया कि क्लेमेंटटाउन, धर्मपुर, डालनवाला, कनाट प्लेस, खुड़बुड़ा और परिसीमन ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 438 दुकानदार ट्रांसपोर्ट नगर से राशन का उठान करते हैं। रोस्टर प्रणाली के तहत राशन वितरण के दौरान गोदाम में डीलरों की भारी भीड़ जमा हो रही थी। कई बार आवंटन कम होने पर डीलरों को दोबारा राशन लेने गोदाम आना पड़ रहा था। इस परेशानी को देखते हुए रोस्टर प्रणाली खत्म कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राशन में घपले के बाद से व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि रोस्टर प्रणाली खत्म करने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिला आपूर्ति अधिकारी ने सितंबर में यह प्रणाली लागू की थी। उस समय दावा किया गया था कि इससे डीलरों की ओर से की जा रही शिकायतों का निस्तारण होगा। साथ ही डीलरों को समय से राशन न मिलने की भी समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें