फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन के निर्देश पर तहसीलदार सदर की अगुवाई में राजस्व टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर 14 बड़े बकाएदारों को हिरासत में भी ले लिया। कई बकाएदारों ने बकाया का कुछ हिस्सा जमा कर दिया, जिसके बाद उनको को रिहा कर दिया गया। दूसरी ओर राजस्व विभाग की टीम राजपुर रोड स्थित एलोरा बेकरी को कुर्क करने गई लेकिन प्रतिष्ठान में ताला लगा होने की वजह से टीम बैरंग लौट आई।
तहसीलदार सदर मुकेशचंद रमोला ने बताया कि हिरासत में लिए गए बकाएदारों में सुरेश कुमार वर्मा, राजीव शाही, भरत कुमार, प्रवेश सोनकर, दिनेश कुमार, विजेंद्र सिंह, विक्की थापा, फौजी सिंह, सुनील कुमार, अमरजीत सिंह, अरुण कुमार, अभिषेक बलूनी, इसरार व सुनील चंदोला को हिरासत में लिया गया था। जिनमें से ज्यादातर को राजस्व बकाया जमा करने पर रिहा कर दिया गया। तहसीलदार रमोला ने बताया कि राजस्व बकाएदारों के खिलाफ आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

---
एलोरा बेकरी समेत 17 बकाएदारों की कुर्की की तैयारी
दूसरी ओर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने राजस्व बकाया जमा नहीं करने पर एलोरा बेकरी समेत 17 बड़े बकाएदारों की संपत्तियों की कुर्की की भी तैयारी कर ली है। तहसीलदार मुकेशचंद रमोला ने बताया कि इन सभी बकाएदारों के कुर्की के संबंधित कागजात तैयार कर लिए गए हैं। इतना ही नहीं राजस्व विभाग की टीम राजपुर रोड स्थित एलोरा बेकरी को कुर्क करने भी पहुंच गई थी, लेकिन बेकरी में ताला बंद होने की वजह से टीम बैरंग लौट आई। तहसीलदार रमोला ने बताया कि राजस्व बकाएदारों की कुर्की जल्द ही की जाएगी।
----
टीम पहुंचने से पहले ही फरार हुए कई बकाएदार
इतना ही नहीं राजस्व विभाग की कार्रवाई को लेकर बकाएदारों में अफरा तफरी का भी माहौल रहा। आलम यह रहा कि कई बकाएदार राजस्व टीम के पहुंचने से पहले ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों व घरों से फरार हो गए। तहसीलदार रमोला का कहना है कि ऐसे सभी बकायेदारों की धरपकड़ के लिए नए सिरे से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
जांच टीम में ये अधिकारी, कर्मचारी रहे शामिल
राजस्व बकाएदारों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान में तहसीलदार मुकेशचंद रमोला के अलावा अपर तहसीलदार बीपी जगूड़ी, नायब तहसीलदार जसपाल सिंह राणा, संग्रह अमीन गिरिजा शंकर, राजेंद्र वर्मा, वीरेंद्र रावत, परमवीर पंवार, हरीश वर्मा, सहजराम, किशोर पांडे, सुरेश सेमवाल, अनिल ग्रोवर व महिपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें