फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आयुष्मान योजना : 10 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत अब प्रतिदिन एक लाख दस हजार गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। मंगलवार शाम तक 10 लाख 51 हजार से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तैयार कर लिए गए हैं। इसके बाद गोल्डन कार्ड का बैकलॉग खत्म हो गया।
राज्य स्वास्थ्य अभिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने मंगलवार को योजना की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में करीब 30 हजार सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) पर गोल्डन कार्ड के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। देहरादून जिले में करीब साढ़े तीन लाख और पौड़ी गढ़वाल में 59,352 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

2536 मरीजों का हुआ उपचार
योजना के तहत अब तक 2536 का उपचार हो चुका है। 78 मरीजों का राज्य के बाहर के अस्पतालों में उपचार हो चुका है। इस पर दो करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का खर्च हुआ है।
दोबारा बनवाने पड़ेंगे कार्ड
घंटों लाइन पर लगकर गोल्डन कार्ड बनवाने वाले कई लोगों को दोबारा कार्ड बनवाना पड़ सकता है। दरअसल कई सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के परिजनों ने भी गोल्डन कार्ड बनवा लिए हैं। उनके गोल्डन कार्ड की अधिकतम सीमा पांच लाख तक ही है। जबकि सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए 26 जनवरी को योजना लांच होनी है। इसमें असीमित धनराशि का उपचार कराया जा सकेगा। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के परिजनों को नए सिरे से गोल्डन कार्ड बनवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

लैब संचालकों की ली बैठक
राज्य स्वास्थ्य अभिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया की अध्यक्षता में मंगलवार को विभिन्न निजी लैब संचालकों की बैठक आयोजित की गई। योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि सभी लैब संचालकों ने 25 जनवरी से पहले योजना में सूचीबद्ध होने का आश्वासन दिया है। बैठक में नोडल अफसर डॉ. सरोज नैथानी, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी व लैब संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें