ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बैडमिंटन हॉल और परेड ग्राउंड पर चल रहे खेल महाकुंभ की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सोमवार को बैडमिंटन, एथलेटिक्स लंबी कूद और गोलाफेंक स्पर्धा के मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन अंडर-17 बालिका एकल वर्ग के फाइनल में रायपुर की पलक ने सहसपुर की आशा को 15-12, 15-5 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। सहसपुर की आशा दूसरे और चकराता की तनु तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग में डोईवाला के खिलाड़ी प्रथम, सहसपुर द्वितीय और रायपुर के तृतीय रहे।
दूसरी ओर परेड ग्राउंड पर एथलेटिक्स अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आंचल भंडारी ने पहला, तनीषा भट्ट ने दूसरा और तन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में तन्नू ने पहला, प्रिया ने दूसरा व प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में अनुप्रीत कौर पहले, दीपिका मेहरा द्वितीय व मंजू तीसरे स्थान पर रही। 3000 मीटर में काजल लोधी ने पहला व इंदू राणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग 100 मीटर में मनीष चौहान पहले, आदित्य पाल दूसरे और धीरज तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में अंशु ने पहला, साहिल ने दूसरा और संजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर में सबल पहले, प्रवीण राणा दूसरे और जसविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में सौरभ ने पहला, सचिन ने दूसरा व अंकित रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19-25 ओपन महिला वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रतिभा, 200 मीटर में मेघा राणा, 800 मीटर में मीनाक्षी व 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रियंका अव्वल रही। लंबी कूद में फरजाना ने पहला, रीता दूसरा व ऋतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में ओसिन पहले व सविता चौहान दूसरे स्थान पर रहीं।