ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन छह जनवरी को ऋषिकेश में आयोजित होगा। समिति के प्रदेश महासचिव संदीप शास्त्री ने मंगलवार को बताया कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत पूर्व सांसद और विधायक शिरकत करेंगे। इस अवसर पर कमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी, मुकेश नारायण शर्मा, संदीप उनियाल, एसपी चौहान, डॉॅ. एमआर सकलानी, विपिन मिश्रा, देवेंद्र जोशी, सुशील त्यागी, कुसुम धस्माना, प्रवीण नारायण, पंकज नारायण, राजेश सकलानी आदि मौजूद रहे।