फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट हंट में क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मैगपाई स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से मंगलवार को मेहूंवाला स्थित जीएसआर में आयोजित टैलेंट हंट में क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें 12 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के 129 क्रिकेटरों ने भाग लिया। ग्रुप के सदस्य प्रसनजी बोस ने बताया कि टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसमें युवा क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। ट्रायल के माध्यम से चुने गए 48 युवा क्रिकेटरों को विदेशी खिलाड़ियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बोस ने बताया कि 10 से 14 जनवरी तक चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एल्बी मोर्कल, हर्शल गिब्स और इंग्लैंड के खिलाड़ी मैथ्यू होग्गार्ड व ओवैस शाह द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर गजेंद्र रावत, वैभव जोशी, शेखर आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें