ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सरकार रेशम वस्त्र बुनकरों के लिए बाजार मुहैया कराएगी। जल्द ही हस्तनिर्मित रेशम के वस्त्र ब्रांड (नाम) से बिकेंगे। सरकार की ओर से नए साल में बढ़े स्तर पर क्रेता-विक्रेता सम्मेजन का आयोजन किया जाएगा।
यह बात सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को प्रेमनगर स्थित उत्तराखंड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन की ओर से नवनिर्वाचित संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड के रेशम बुनकरोें को बढ़ावा मिल सके। इसके पहले उन्होंने ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व चौधरी अजीत सिंह ने अध्यक्ष, दयाल सिंह चौहान ने उपाध्यक्ष पद पर शपथ ग्रहण की। इसके अलावा रेशम फेडरेशन के संचालक मंडल के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कैंट विधायक हरबंश कपूर, विधायक गणेश जोशी, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक विनोद चमोली, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, ईरा उप्रेती, एके यादव समेत बड़ी संख्या में अधिकारियों ने शिरकत की।