फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीही समुदाय ने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून में क्रिसमस पर्व का उल्लास शुरू हो गया है। शुक्रवार को मसीही समुदाय के लोगों ने सेंट जेम्स चर्च प्रबंधन के साथ मिलकर शहर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में यीशु के जीवन की घटनाओं को दर्शाती मनमोहक झांकियों आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

चर्च परसिर से शुरू हुई शोभायात्रा मंडी चौक होते हुए मुख्य बाजार से डाकपत्थर तिराहे पहुंची। नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मुख्य बाजार के दोनों ओर शोभायात्रा देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। सेंट जेम्स चर्च के फादर एसके सिंह ने कहा कि क्रिसमस शांति का संदेश देने वाला पर्व है। कहा कि यीशु ने धरती पर आकर शांति और प्रेम का संदेश दिया। लोगों को जोड़कर उन्हें मिलजुल कर रहने का पाठ पढ़ाया। बताया कि क्रिसमस का मुख्य संदेश विश्व में शांति स्थापना कर भेदभाव मिटाना है। उन्होंने उपस्थित जन समूह को आपसी मेलजोल से रहने और समाज से अपराध समाप्त करने की सलाह दी। शोभायात्रा में रजनीश, शम्मी, विपिन, हैप्पी, अमन, बिट्टू, अंशुल, हनी, अजीत, दीपू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें