फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकारात्मकता का विनाश कर सकारात्मकता विकास करती है मां कात्यायनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। मां कात्यायनी भक्तों में नकारात्मकता का विनाश कर सकारात्मकता का विकास करती हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने घरों-मंदिरों और दुर्गा पांडालों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
कालिका मार्ग स्थित कालिका मंदिर में पंडित चंद्रप्रकाश ममगाईं के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। पंडित ममगाईं ने बताया कि मां कात्यायनी की उपासना से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। वहीं सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर में पुजारी कृष्ण प्रसाद ने देवी के स्वरूप का वर्णन किया। इस दौरान महिलाओं ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधान सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, कांता चावला, गुलशन माकिन, पं. माधव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रायपुर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयुध निर्माणी के जूनियर क्लब में आयोजित 75वें दुर्गा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले सुबह महा षष्ठी का पूजन किया गया। कलाकार पियाल चटर्जी ने गायन और सृजन घोष ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। इसके अलावा रेनू कुंडू, तनुश्री घोष, नयन मजूमदार के निर्देशन में हुए रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने सबका दिल जीत लिया। पूजा समिति के महासचिव ने बताया कि कमेटी की ओर से वर्ष 1944 से दुर्गा पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पूजा में विशेष सहयोग देने वाले समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शंकर रंजन दत्ता, तोमल सेन, सुशांत उकील, तापस चक्रवर्ती, मानस हाजरा, गांगुली, तपन शील, भोलानाथ कुंडू आदि मौजूद रहे। दून घाटी मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से कालिंदी एनक्लेव, बल्लीवाला चौक में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तों के माता के विभिन्न भजनों के गायन से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक धर्म सोनकर, अध्यक्ष रामपद जाना, नीरज अग्रवाल, सुनील आहुजा, हरीश चंद्र झा, अनंत आकाश, केसी मृधा, निमई जाना आदि मौजूद रहे।
कैंट स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर टपकेश्वर परिसर में आयोजित भजन संध्या में माता के विभिन्न भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर भजन मंडली की ओर से मां की हो रही जय जयकार, मइया ओढे़ चुनरी, मां की हर बात निराली, चलो बुलावा आया है... जैसे मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके पहले सुबह के समय माता की विशेष पूजा अर्चना के साथ शाम को दुर्गा सप्तशती का पाठ और विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद माता की आरती की गई। इस मौके पर कुछ विदेशी भक्तों ने भी माता के दर्शन किए। वहीं, आध्यात्मिक गुरु योगी बिपिन जोशी ने बेटी को पढ़ाना और संस्कारों के साथ आगे बढ़ाना का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. मथुरा दत्त जोशी, आचार्य विजेंद्र गौड़, भगवती जोशी, गीता जोशी, विमला जोशी, अरविंद नौटियाल, दीपेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------------------------
शहर काजी ने माया गिरि महाराज को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। द्रोणनगरी के प्राचीनतम टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्रीश्री 108 माया गिरि महाराज को सोमवार को शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी श्रद्धांजलि दी। शहर काजी ने कहा कि महाराज के जाने से अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके साथ जाम मस्जिद और ईदगाह के उपाध्यक्ष नसीम अहमद, सचिव वसीम अंसारी, शमशाद कुरेशी आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे पहले डॉक्टर कृष्ण अवतार और आरके जैन समेत मुस्लिम समाज के लोगों ने जंगम शिवालय पहुंचकर महंत कृष्ण गिरी महाराज से भेंट की। गौरतलब है कि बीते श्रीश्री 108 माया गिरी महाराज रविवार को ब्रह्मलीन हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें