फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया जीबी पंत को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया जीबी पंत को नमन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 131वीं जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें नमन किया गया। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति, हिमालयन अभ्युदय सामाजिक संस्थान और संस्कृत विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत मुख्य अतिथि और यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
सोमवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राजपुर क्षेत्र विधायक खजान दास की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शहर के एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, एमकेपी इंटर कॉलेज, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, श्री गुरुनानक दूनवेल स्कूल रेसकोर्स, सनराइज इंस्टीट्यूट रायपुर रोड के छात्र-छात्राओं के साथ ही संस्कृति विभाग के कलाकारों ने लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुत दी। इस मौके पर स्कूली छात्रों ओर से पंडित गोविंद बल्लभ पंत के विचारों और व्यक्तित्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम को शुरुआत क्षेत्रीय कलाकारों ने गढ़वाली गीत चौमासा पर नृत्य कर की। जिसके बाद एमकेपी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गुजराती नृत्य कर दर्शकों का मन मोह दिया। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पहाड़ की वादियों में आजादी की अलख जगाने वाले पंडित गोविंद बल्लभ पंत सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी 1921 को जब पूरा देश आजादी के आंदोलन को गति दे रहा था। उस समय पहाड़ का सपूत बागेश्वर में सरयू के तट पर हजारों लोगों के साथ संकल्प लेकर आजादी के लिए प्रेरित कर रहा था। उन्होंने हिंदी को नई पहचान दिलाने का काम किया था।
विज्ञापन

यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत हिमालय की आवाज थे। उनका व्यक्तित्व हिमालय की तरह विराट था। अंत में विधायक खजानदास ने राजकुमारी, विष्णु आनंद, नंदनी पंत, पलक कुमार, केशव मंमगाई, ज्योति, रिया और आकृति बिष्ट को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. नवीन बलूनी, विजय भट्ट, राकेश डोभाल, प्रदीप कुमार, संदीप रावत, दीपक पांडेय, साक्षी शंकर, दर्शनलाल, राहुल गुप्ता, हरीश जोशी, रवि रावत, केएस रावत, अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें