फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन पर हुई आगामी वर्ष की रणनीति पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा के भवन में आयोजित 80वें वार्षिक अधिवेशन पर आगामी वर्ष की रणनीति पर चर्चा की गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने सभा की उलब्धियां गिनाईं और सालभर के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। इसके अलावा अधिवेशन की पत्रिका का विमोचन, सामाजिक कार्यों के बाबत कई प्रस्ताव भी पास किए गए। अधिवेशन में समुदाय की 42 शाखाओं के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए।
गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि अधिवेशन में संस्था द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों पर चर्चा के साथ लोगों के विकास और समाज को आगे बढ़ाने पर भी मंथन किया गया। इस दौरान सभा की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता और छात्रवृत्ति बढ़ाने पर भी सहमति बनी। सभा के महामंत्री गोपाल क्षेत्री ने सभा की ओर से वर्षभर में किए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। इस मौके पर गोरखाली सुधार सभा के उपाध्यक्ष राजेंद्र क्षेत्री, पूजा सुब्बा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के सौंपेंगे मांग पत्र
गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभा की ओर से क्षेत्रों के प्रत्याशियों को विभिन्न मांगों का प्रस्ताव दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समुदाय के लोगों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र और स्थाई निवास प्रमाण-पत्र आदि बनाने में समस्या हो रही है। इससे समुदाय के लोग सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें