फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट हुआ जारी, जुलाई में मिलेगा पेंशन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन का बजट जारी, जुलाई में मिलेगी धनराशि
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बजट के अभाव में जिला समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। शासन की ओर से विभाग को पेंशन का बजट जारी कर दिया गया है। जिले के 61800 लाभार्थियों को जुलाई में पेंशन मिल सकेगी।
छह माह से पेंशनर विभागों चक्कर काट रहे हैं लेकिन बजट का हवाला देकर अधिकारी उन्हें लौटा देते हैं। एक हजार की पेंशन के लिए परेशान किसान, दिव्यांग और वृद्ध तहसील दिवस और सरकार के जनता दरबार तक गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हर जगह से उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। स्थिति ये है कि हजारों पेंशनर तो अभी तक सत्यापन के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन की ओर से जिला समाज कल्याण विभाग को पेंशन के 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। अधिकारी का दावा है कि जिसकी छह माह से पेंशन जारी नहीं हो सकी है उनको जुलाई में धनराशि जारी कर दी जाएगी।

जिले में पेंशनर
वृद्धावस्था - 52000
दिव्यांग - 9000
किसान - 800

कोट :
पेंशन का पैसा जारी हो गया है। जुलाई में सभी के खातों में धनराशि जारी कर दी जाएगा।
- अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें