फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कार्य बहिष्कार करेंगे अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड पेयजल निगम अल्मोड़ा यांत्रिक शाखा के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता को निलंबन के विरोध में अभियंताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया गया। अभियंताओं ने निलंबन वापस नहीं होने पर शुक्रवार से कार्य बहिष्कार और आंवला घाट पंपिंग पेयजल योजना से आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता एसोसिएशन, सहायक अभियंता एसोसिएशन एवं डिप्लोमा इंजीनियर संघ से जुड़े अभियंता बृहस्पतिवार को मोहनी रोड स्थित पेयजल मुख्यालय में एकत्र हुए। इस मौके पर हुई बैठक में समन्वय समिति के अध्यक्ष एससी पंत ने कहा कि अभियंताओं ने बड़ी मेहनत से पिथौरागढ़ नगर की आंवला घाट पंपिंग योजना को अल्प समय में पूरा किया है। इस योजना से ग्रीष्म ऋ तु में पिथौरागढ़ नगर को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में योजना से जुड़े अभियंताओं को सम्मानित करने का बजाय दंडित किया जाना शासन-प्रशासन की तानाशाही है। उन्होंने कहा कि संबंधित अभियंताओं का पक्ष जाने, बिना तकनीकी अधिकारी से जांच कराने के स्थान पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ की निरीक्षण के आधार पर निलंबन की कार्रवाई विवेकपूर्ण नहीं है। इसके विरोध में प्रबंध निदेशक से वार्ता की गई। वार्ता विफल हो जाने के बाद शुक्रवार से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही निलंबन वापस ना होने की स्थिति में पिथौरागढ़ नगर की आंवला घाट पंपिंग पेयजल योजना से आपूर्ति ठप कर दी जाएगी। इस मौके पर पीके राय, सौरव शर्मा, रामकुमार, एससी पंत, एके चतुर्वेदी, अरविंद सजवाण, पीसी कोठियाल, सुनील फर्सवाण, सुभाष चंद्रा, नवीन बिष्ट, एसके विकास, अरविंद सजवाण समेत अन्य इंजीनियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें