फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर स्कूलों में पौधे लगाएंगे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश में प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे अपने जन्मदिन पर एक पौधा रौपेंगे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए शिक्षा विभाग ने यह अनूठी पहल की है। पौधरोपण के दौरान छात्र के नाम की पट्टिका भी लगाई जाएगी। ताकि छात्र को उस पौधे से लगाव रहे और उसका रख-रखाव करता रहे।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी की ओर से इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्कूल की खाली जमीन पर हर बच्चे के जन्मदिन पर एक पौधा लगवाया जाए। निदेशक के मुताबिक इससे बच्चों में जहां पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच पैदा होगी, वही स्कूलों को भी हरा भरा किया जा सकेगा। बता दें कि वर्तमान में राज्य में कई ऐसे स्कूल है, जहां एक भी पेड़ नहीं है। स्कूलों में फलदार पौधे लगाए जाने पर इसका लाभ आने वाले सालों में बच्चों को ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें