नाटक से पहाड़ के कठिनाई भरे जीवन को दर्शाया
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
युग मंच नैनीताल के कलाकारों ने पहाड़ के कठिनाइयों से भरे जीवन पर नाट्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रस्तुति से लोग इतने प्रभावित हुए कि नाटक के समापन पर देर तक तालियां बजती रहीं।
उत्तराखंड संस्कृति विभाग की ओर से नगर निगम टाउन हॉल में विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय नाट्य समारोह आयोजित कि या जा रहा है। जिसमें दूसरे दिन मंगलवार को युग मंच नैनीताल के कलाकारों ने पहाड़ी में रहने वालों के असुविधाओं के बीच कठिनाइयों से भरे जीवन पर नाट्य प्रस्तुति दी। जिसमें पलायन पर भी प्रकाश डाला गया।
इसके अलावा एक विचारशील मंथन के रूप में शेखर जोशी की दो कहानियों गोपूली बुबू और दाज्यू का मंचन किया गया। नाटक के निर्देशन में रंगकर्मी एवं उत्तराखंड साहित्य कला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जहूर आलम, मंचन मनोज कुमार, भाष्कर बिष्ट, दिव्या पाठक, दीपक सहदेव ने सहयोग किया। इस मौके पर बीना भट्ट, जितेंद्र बिष्ट, बलराज नेगी, ममता, सीमा शिवानी, अनीता, अर्जुन, जावेद, नेहा आदि मौजूद रहे।