फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उक्रांद महानगर इकाई ने गैरसैंण विधानसभा कूच कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को द्रोण चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) महानगर इकाई के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय पर एकत्र हुए थे। इसके बाद कार्यकर्ता द्रोण चौक पर पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया। उक्रांद कार्यकर्ताओं का कहना था कि उत्तराखंड राज्य गठन से आठ वर्ष पूर्व 1992 में गैरसैंण को राजधानी बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद से सत्ता में भाजपा और कांग्रेस की सरकारें बनीं, लेकिन किसी ने भी गैरसैंण को राजधानी घोषित नहीं किया। इसके बाद उक्रांद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविंद पांडेय को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में संरक्षक बीडी रतूड़ी, दीपक गैरोला, सुरेंद्र पेटवाल, बीएस सजवान, शांति प्रसाद भट्ट, दिनेश बड़ोला, लताफत हुसैन, सुरेंद्र बुटोला, इमरान अहमद, विजेंद्र रावत, गौरव उनियाल, ललित कुमार, विजय क्षेत्री, सचिन कुमार, उत्तम सिंह रावत, महेश्वरी देवी, पंकज व्यास आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें