फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटी परीक्षा की तिथि घोषित न होने पर भड़का एनएसयूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एक से 15 जनवरी की स्थगित हुई परीक्षाओं की तिथि एक महीने बाद भी घोषित न होने पर एनएसयूआई के छात्रों ने शुक्रवार को डीएवी, डीबीएस और एसजीआरआर पीजी कॉलेज पहुंचकर मुख्य काउंटर बंद करा दिए। इस बीच डीएवी कॉलेज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की एबीवीपी के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। एनएसयूआई छात्रों ने तीनों कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी को ज्ञापन भेजकर परीक्षाओं की तिथि जल्द घोषित न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाई के नेतृत्व में छात्र शुक्रवार को डीएवी कॉलेज पहुंचे थे। छात्रों ने कॉलेज का मुख्य काउंटर बंद करा दिया। इसी बीच एबीवीपी कार्यकर्ता भी पहुंच गए और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से उलझ गए। इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य देवेंद्र भसीन को दिया। प्राचार्य ने सेमेस्टर परीक्षा को लेकर परीक्षा नियंत्रक से वार्ता कर स्थगित परीक्षाएं जल्द कराने का आश्वासन दिया। बताया गया कि छूटी परीक्षाएं फरवरी महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है। इस मौके पर नितिन बिष्ट, महेशानंद, विजय बिष्ट, अंकित बिष्ट, कलम दानू, राहुल, रोहित गुसाई, उमाशंकर, अंकित, साहिल, जयदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें