ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
उद्यान विभाग में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली पर्यवेक्षकों की भर्ती दो बार स्थगित किए जाने पर बेरोजगार युवाओं ने लैंसडॉन चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने जल्द भर्ती शुरू किए जाने की मांग की।
शनिवार को प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने कहा कि सरकार ने पिछले साल 95 पदों पर मई और अक्तूबर में होने वाली परीक्षा रद्द कर दी थी। पिछले वर्ष नवंबर में उद्यान विभाग में 196 पदों की विज्ञप्ति जारी कराई गई। जिसके बाद पदों की संख्या 308 हो गई। लेकिन, बीती 10 जनवरी को सरकार ने फिर से परीक्षा रद्द कर दी। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि परीक्षा जल्द आयोजित कराई जाए। कहा कि परीक्षा स्थगित होने से बेरोजगारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट, जिला सचिव एनएसयूआई अमित कुमार, नितिन नेगी आदि मौजूद रहे।