फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाना बंद का नोटिस, विधायक से मिले श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

लांघा रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लिबर्टी शूज लिमिटेड कंपनी प्रबंधन ने आठ जनवरी से कारखाना बंद करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे कंपनी में कार्यरत श्रमिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बाबत शुक्रवार को श्रमिकों के प्रतिनिधि मंडल ने विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने उसके आवास पर मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। समस्याओं को लेकर ज्ञापन विधायक को सौंपा।
विज्ञापन

लांघा रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लिबर्टी शूज लिमिटेड कंपनी 13 साल से स्थापित है। श्रमिकों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन शुरू से ही शोषण कर रही है। ऐसे में अब प्रबंधन ने कारखाना बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है। इससे श्रमिकों के सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी ने उनकी भविष्य निधि भी देहरादून के बजाय हरियाणा के करनाल में जमा कराई गई। उत्तराखंड शासन के शासनादेश के अनुसार न तो वेतन मिल रहा है और न ही महंगाई भत्ता, छुट्टी भी नहीं दी जा रही है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने श्रमिकों को हितों की रक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होने बताया कि इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त को लिखा गया है। जिलाधिकारी को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। विधायक से मुुलाकात करने वालों में जैल सिंह, राजेंद्र सिंह, अरुण कुमार, मनोज कुमार, सुरेश चंद, रजोर सिंह, संजय सिंह चौहान, मनवर सिंह नेगी, अनुज कुमार, नीरज सिंह, अमित पुंडीर आदि शामिल रहे। उधर, छरबा की ग्राम प्रधान सीमा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता रामकरण ने श्रमिकों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को श्रमिकों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें