फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-ऋतु गौतम और मीनाक्षी के सिर सजा ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतु गौतम और मीनाक्षी के सिर सजा ताज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाल/देहरादून।
अदा मिसेज इंडिया के ग्रैंड फिनाले में ऋतु गौतम और मीनाक्षी ने तमाम सुंदरियों को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया। ऋतु को मिसेज इंडिया और मीनाक्षी को मिसेज इंडिया क्लासिक का खिताब दिया गया। इसमें मिसेज यूनिवर्स शिल्पा अग्रवाल और क्रिकेटर मनप्रीत गोनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

आईएसबीटी रोड स्थित एक होटल में फिनाले के दौरान चार राउंड हुए। इस मौके पर मिसेज इंडिया में ट्रेडिशनल, कैजुअल, इंडो वेस्टर्न और कॉकटेल गाउन राउंड में महिलाओं ने अपने जलवे दिखाए। इसके बाद टॉप छह प्रतिभागियों के बीच सवाल-जवाब राउंड हुआ। इसमें ऋतु गौतम को विजेता चुना गया। वहीं, सौम्या दूसरे, वैष्णवी क्षेत्री कोठियाल तीसरे, नेहा पंवार चौथे, स्नेहा अग्रवाल पांचवें और शाइनी अग्रवाल व ज्योति सिंह संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहीं। इसके अलावा मिसेज इंडिया क्लासिक में मीनाक्षी को विजेता चुना गया। इसमें डॉ. ज्योति द्विवेदी को दूसरा, सीमा गोयल को तीसरा, पूजा छाबड़ा को चौथा, एकता गुप्ता को पांचवां और कंचन सोनी को छठा स्थान मिला। विजेताओं ने कहा कि शादी के बाद मंच पर आने के लिए पति और परिवार का पूरा सहयोग मिला। इस अवसर पर अनु डागर, अनुराग मल्हान, अभिषेक कपूर, वैशाली शाह, कपिल गौरी, प्रियंका सिंघल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें