फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति, सास-ससुर को दो साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग (ब्यूरो)। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीन लोगों को दो साल के साधारण कारावास और दो-दो हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अशोक कुमार डिमरी ने बताया कि वर्ष 2015 में क्षेत्र की महिला शशि देवी ने न्यायालय में परिवाद दायर करते हुए कहा था कि उसके पति पंकज, ससुर ज्ञान सिंह और सास यशोदा देवी निवासी कंडारा (पौड़ी) ने उसे कई बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दहेज उत्पीड़न और क्रूरता अधिनियम के इस मामले में बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार की अदालत ने सुनवाई की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनते हुए आरोपी पंकज, ज्ञान सिंह और यशोदा देवी को दो साल के साधारण कारावास और दो-दो हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। शशि देवी की ओर से अधिवक्ता अशोक डिमरी ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें