फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा से बहुरे जीएमवीएन के दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा से गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के यात्री विश्राम गृहों में रौनक लौट आई है। यहां सभी रेस्ट हाउस 30 जून तक बुक थे। यहां तक कि सितंबर और अक्तूबर के लिए भी बुकिंग मिलने लगी है।
16/17 जून की केदारनाथ आपदा के बाद हाशिए पर पहुंचे जीएमवीएन के दिन अब तेजी से बहुरने लगे हैं। शासन की ओर से केदारनाथ सहित पड़ावों पर यात्रियों के भोजन और ठहरने की पूरी जिम्मेदारी जीएमवीएन को सौंपी गई है। केदारनाथ धाम में निगम को अभी तक सिर्फ भोजन व्यवस्था से ही करीब 5 करोड़ की आय हो चुकी है। इसके लिए वीआईपी कॉटेज और टेंट में रात्रि प्रवास के लिए ठहरने की व्यवस्था में भी कम से कम 3 करोड़ से अधिक की कमाई हो चुकी है। बाबा केदार की यात्रा ने हाशिए पर जा चुके गढ़वाल मंडल विकास निगम को उभारने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। यात्रा के सहारे निगम का बीते वर्ष तक का पूरा घाटा खत्म होने के साथ आय भी तीन गुने से अधिक हो गई है। इसके अलावा, निगम के जिले में अन्य स्थानों पर संचालित गेस्ट हाउसों में भी फुल बुकिंग के कारण अच्छी कमाई हो रही है।
विज्ञापन


जिले में निगम के टीआरएच
गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित तिलवाड़ा, जखोली, अगस्त्यमुनि, स्यालसौड़, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, रामपुर, गौरीकुंड, भीमबली, लिनचोली और केदारनाथ में टूरिस्ट रेस्ट हाउस हैं।

स्यालसौड़ में भी शुरू हुआ संचालन
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। जून 2013 की आपदा में अगस्त्यमुनि के निकट स्यालसौड़ में जीएमवीएन का रेस्ट हाउस मंदाकिनी नदी में बह गया था। तब से यहां निगम द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, लेकिन इस बार नदी से करीब दौ सौ मीटर ऊपर कॉटेज का निर्माण कर निगम द्वारा पर्यटकों को ठहराया जा रहा है। यहां टेंट भी लगाए गए हैं। प्रबंधक प्रेम सिंह गुंसाई ने बताया कि यात्रा के पहले दिन से सैकड़ों यात्री भोजन को पहुंच रहे हैं।

यात्रियों को भा रहे हट्स
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। तिलवाड़ा में निगम द्वारा फाइव स्टार होटल प्रोजेक्ट के तहत हट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया गया है। करीब 7 करोड़ में 13 हट्स बनाई गई हैं, जिसमें 8 का संचालन शुरू हो गया है। प्रत्येक हट्स में चार कमरे हैं। उधर, जखोली व गौरीकुंड में भी निगम द्वारा टीआरएच के साथ एक-एक हट्स का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

इनका कहना है -
रुद्रप्रयाग सहित अन्य स्थानों पर भी निगम को अच्छी बुकिंग मिल रही हैं। आपदा के बाद से जो आर्थिक संकट पैदा हो गया है, वह इस वर्ष की चारधाम यात्रा से पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। - गंभीर सिंह, डिप्टी प्रोग्राम मैनेजर, जीएमवीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें