फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को न्योता दे रहा मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। धनपुर पट्टी के गांवों को जोडने वाला रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा समोटर मार्ग शुरू से खस्ताहाल बना हुआ है। उखड़ा डामर और जगह-जगह पर गड्डों से मार्ग पर बड़े वाहन तो दूर, छोटे वाहनों की आवाजाही भी बमुश्किल से हो रही है।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लाक के धनपुर पट्टी के ग्वाड़, पोखरसारी, बौंठा, तूना गांवों को जोड़ने के लिए 90 के दशक में रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। साथ ही मार्ग पर ग्वाड़-खेड़ीखाल अन्य संपर्क मार्ग को भी काटा गया है, जिसके मलबे से इस मार्ग की स्थिति सबसे अधिक खराब हो गई है। ग्वाड़ से खेड़ीखाल के बीच के हिस्से में भारी मलबा हल्की बरसात में भी भूस्खलन का कारण बन रहा है, जिससे सड़क को क्षति पहुंच रही है। प्रधान बलदेव लाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, विवेक कप्रवाण, राय सिंह बिष्ट, उप प्रधान गणेश सेमवाल का कहना है कि पीएमजीएसवाई द्वारा मार्ग की अनदेखी की जा रही है। ईई आरसी उनियाल का कहना है कि रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर सुधारीकरण कार्य को लेकर संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। वैसे, मार्ग की देखरेख की जिम्मेदारी कुछ महिला मंगल दल को भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें