दो हजार रुपये के नोट बदलवाने बैंक पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अचानक 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की। जिसके बाद आज मंगलवार से बैंकों में नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तराखंड में भी लोग दो हजार रुपये के नोट जमा कराने बैंक पहुंचे। हालांकि पहले दिन भीड़ नहीं दिखाई दी।