पेयजल किल्लत के चलते अंबाड़ी गांव में टैंकरों से पानी भरते लोग।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। ग्राम सभा अंबाड़ी अंतर्गत जलालिया बैरियर के पास रहने वाले करीब 20 परिवार बीते छह माह से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोग किसी तरह सार्वजनिक नलों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए जल संस्थान ने क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पानी भेजना शुरू कर दिया है।
करीब 40 वर्ष पूर्व गांव में पेयजल लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद विभाग ने पेयजल लाइन की कोई सुध नहीं ली। इसके चलते पेयजन लाइन कई स्थानों पर ब्रेक हो गई है। इससेस ग्राम सभा के अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय मार्ग से सटे 20 घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। स्थानीय निवासी मनीषा नौटियाल, मुकेश, विनीत आदि का कहना है कि घरों में पानी न आने के कारण लोगों को करीब एक से दो किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। कपड़े और बर्तन धोने के लिए भी लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों से गुहार के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जल संस्थान के सहायक अभियंता एपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बिछी पेयजल लाइन बहुत पुरानी हो गई है। लाइन का करीब 500 मीटर हिस्सा बदला जाना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए टैैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी।