फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस से जंग में सहयोग के लिए आगे आए ग्राम विकास अधिकारी

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश में कोरोना से जंग में सहयोग के लिए शिक्षकों के बाद अब ग्राम विकास अधिकारी भी आगे आए हैं। ग्राम विकास अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में मार्च माह के वेतन से 2 दिन का वेतन दिए जाने का निर्णय लिया है। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर विक्रम सिंह और महामंत्री सुभाष चंद्र भट्ट ने मुख्य विकास अधिकारी देहरादून को लिखे पत्र में कहा कि देश एवं प्रदेश में कोरोनावायरस महामारी का रूप ले चुका है ।संकट की इस घड़ी में ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग भी शासन एवं सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में कोरोनावायरस पीड़ितों की सहायता के लिए देहरादून जिले के ग्राम विकास अधिकारी अपने मार्च माह के वेतन से 2 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे। उन्होंने कहा कि समस्त विकास खंडों के आहरण वितरण अधिकारियों को ग्राम विकास अधिकारियों के वेतन से 2 दिन का वेतन कटौती कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए निर्देशित करें। वहीं शिक्षकों की ओर से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग किया जा रहा है प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से ₹2000 प्रति शिक्षक दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें