फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगनबाडी कार्यकर्ताओं ने घर-घर राशन पहुंचाने से किया इनकार

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
देहरादून। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर राशन पहुंचाने का विरोध किया है । उनका कहना है कि उनको भी कोरोनावायरस का खतरा है ।सरकार की ओर से उनके लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं ऐसे में वह राशन नहीं पहुंचाएगी। उत्तराखंड आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के मुताबिक सरकार की ओर से जरूरी वस्तुओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर पहुंचाने पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री की ओर से भी इसका जिक्र किया गया है ।लेकिन ऐसी स्थिति में जबकि पूरे प्रदेश में लोक डाउन चल रहा है ।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी कोरोनावायरस का खतरा है। इस स्थिति में वह घर घर राशन नहीं पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पहले ही बहुत कम मानदेय पर काम कर रही हैं। ऐसे में जबकि कोरोनावायरस महामारी का रूप ले चुका है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने कहा कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा किया जाना चाहिए ।सरकार ने डॉक्टर पुलिस सफाई कर्मचारी का बीमा किया है। लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इस दायरे में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग एवं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं लेगी तब तक कोई भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता फील्ड में कार्य नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें