फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1984 सिख दंगाः पीड़ित ने बयां की उस दर्दनाक वारदात की कहानी, बताया कैसे गुजरा था वो काला दिन 

Wed, 19 Dec 2018 11:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह
विज्ञापन

वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे की आंच देवभूमि में भी पहुंची थी। बेकाबू भीड़ ने सिख परिवारों की बंद दुकानों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ और लूटपाट की थी। एक पेट्रोल पंप को जलाने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार में प्रीत इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के मालिक, आदर्श कॉलोनी निवासी एवं दंगा पीड़ित 57 वर्षीय गुरप्रीत सिंह घटना को याद कर सिहर उठते हैं। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के दिए फैसले पर संतोष तो जताया लेकिन इसे देर से मिला इंसाफ भी कहा। 

गुरप्रीत सिंह बताते हैं कि 31 अक्तूबर को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के अगले दिन एक नवंबर को रुद्रपुर बाजार बंद था। उनकी गुरुद्वारा रोड स्थित अपनी प्रीत इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान भी बंद थी और दूसरी मंजिल में परिवार के साथ थे।

विज्ञापन

दुकान के भीतर रखा स्कूटर और फ्रिज उठाकर सड़क पर फेंक दिया गया

इसी बीच बाजार में भीड़ एकत्र हुई और कुछ नेताओं के उकसावे पर अचानक बेकाबू भीड़ ने सिख परिवार की राशन की दुकान के ताले तोड़े और लूटपाट शुरू कर दी। इसके बाद एक मेडिकल स्टोर और फिर उनकी दुकान को निशाना बनाया गया।

दुकान के भीतर रखा स्कूटर और फ्रिज उठाकर सड़क पर फेंक दिया गया और लाठी-डंडों से उन्हें तोड़ दिया। इसके अलावा दुकान में रखे टीवी और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर कुछ सामान भी लूट लिया गया। 

उन्होंने बताया कि उनकी आंखों के सामने भीड़ सामान तोड़ती रही। इसके बाद भीड़ नैनीताल रोड पर एक पेट्रोल पंप को जलाने भी पहुंच गई थी लेकिन पंप संचालक के आत्मरक्षा में हवाई फायर करने से नुकसान नहीं हुआ था।
विज्ञापन

हल्द्वानी में बंटा मुआवजा

हालांकि प्रशासन ने उल्टा पंप संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लाइसेंसी असलहा जमा कर दिया था,  लेकिन बाद में वह मुकदमा खारिज हो गया था। वे बताते हैं कि सिखों के साथ छुटपुट मारपीट और पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थी।

कई दिनों तक सिख परिवारों में असुरक्षा की भावना रही। गुरप्रीत कहते हैं कि सभी जानते थे कि सिख दंगों के दोषी कौन हैं लेकिन दोषियों को सजा मिलने में इतने साल लग गए। सरकारों की इच्छाशक्ति की कमी के साथ ही सभी पार्टियों का रुख भी बेहद खराब था। 

गुरप्रीत बताते हैं कि रुद्रपुर के अलावा हल्द्वानी, नैनीताल और अन्य जगहों पर भी भीड़ ने सिखों की दुकानों में तोड़फोड़ की थी। प्रशासन ने हल्द्वानी में तो मुआवजा बांटा था, लेकिन रुद्रपुर को मुआवजे से महरूम रखा गया। उनकी दुकान में भी उस वक्त ढाई से तीन लाख का नुकसान हुआ था। कई और सिख व्यापारियों को भी नुकसान पहुंचा था लेकिन कई चिट्ठी पत्र भेजने के बावजूद मुआवजा नहीं मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें