उत्तराखंड के कालेजों को जल्द 1949 लेक्चरर मिल सकते हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक विभाग की ओर से इस मामले में मुख्य स्थायी अधिवक्ता को पत्र लिखा जा चुका है। इसके बाद सरकार मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए महाधिवक्ता को कहेगी।
प्रदेश के कालेजों में लेक्चरर के चार हजार से अधिक पद खाली हैं। विभाग में खाली इन पदों को भरा जा सके इसके लिए विभाग ने 507 पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा है, जबकि सहायक अध्यापक से लेक्चरर के 1949 पदों पर प्रमोशन होना है।