फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिस्पना के पास खुला नाला, कोई नहीं सुनने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। रिस्पना पुल के पास खुला नाला हादसों का सबब बना हुआ है। शायद ही ऐसा कोई दिन होगा, जिस दिन इस नाले में कोई गिरकर चोटिल न हो रहा हो। इसकी कई बार शिकायत भी की। बावजूद लोक निर्माण विभाग की नींद नहीं टूट रही है।
हरिद्वार हाईवे किनारे सड़क के दोनों ओर मौजूद नाला खस्ताहाल हो रखा है। नतीजतन पैदल चलने वालों के साथ ही वाहन सवार भी इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। जुलाई में रिस्पना पुल के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग को इसके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे। लेकिन, करीब नौ माह बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार इसकी शिकायत भी की, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। उन्होंने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, आज तक नाले की हालत नहीं सुधरी। दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि नाला पाट दिया जाए या उसके बाहर जाली लगा दी जाए तो हादसों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


नाले से कचरा उठाकर रखते हैं निगमकर्मी
नगर निगम नाले की सफाई करते समय कचरे को सड़क पर रख दे रहा है। लेकिन, कचरा वाहन समय से नहीं पहुंचने पर फिर कूड़ा नाले में गिर जा रहा है। सड़क पर कचरा होने से वाहन इससे फिसलकर कई बार नाले में गिर रहे हैं।

आचार संहिता लगने के चलते टेंडर नहीं हो पाया है। सड़क के दोनों ओर करीब 1.6 किलोमीटर नाला निर्माण किया जाएगा। आचार संहिता हटने पर टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - बलराम मिश्रा, अधिशासी अभियंता ऋषिकेश खंड
विज्ञापन


नाले की सफाई के बाद कचरा सड़क पर इसलिए रखा जाता है ताकि वह सूख जाए। उठाते वक्त गीला कचरा सड़क पर फैल जाता है। इसलिए नालों से निकलने वाले कचरे को रात में उठाया जाता है। - डॉ. कैलाश जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें