फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री से मांगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरिद्वार के साथ-साथ देहरादून और हल्द्वानी में भी रिंग रोड बनेगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मंच से प्रस्ताव मांगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी किसी स्थान पर सड़क आदि की जरूरत हो तो उसका भी प्रस्ताव शीघ्र भेज दें, ताकि समय रहते हुए काम शुरू हो सके।
विज्ञापन

नमामि गंगे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वे देहरादून और हल्द्वानी के लिए रिंग रोड बनाने के लिए प्रस्ताव दें, जिस पर वह शीघ्र स्वीकृति दे सकें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के बाद देहरादून और हल्द्वानी में भी रिंग रोड बन जाएगी तो यातायात सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न योजनाओं को हरी झड़ी देने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी विकास की सोच अतुलनीय है। सीएम ने कहा कि कहा कि शीघ्र ही रिंग रोड के प्रस्ताव तैयार कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें