ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
खेल महाकुंभ के अंतर्गत चल रही राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग के खिताबी मुकाबले में ऊधमसिंह नगर को हराकर टिहरी चैंपियन बना। मुकाबले में टिहरी की टीम ने ऊधमसिंह नगर को 25-12, 25-14 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पौड़ी ने हरिद्वार को 25-23, 25-19 से हराया।
रविवार को स्पोर्ट्स कॉलेज और युवा कल्याण विभाग परिसर में वॉलीबाल के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेेले गए। स्पोर्ट्स कॉलेज में अंडर-14 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पिथौरागढ़ ने हरिद्वार को 25-16, 27-25 से, ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल को 25-22, 25-23 से, अल्मोड़ा ने चमोली को 25-8, 25-15 से, टिहरी ने देहरादून को 25-16, 23-25 व 15-8 के अंतर से हराया। अंडर-17 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 25-22, 23-25, 19-25 से और चमोली ने नैनीताल को 25-19, 25-19 से हराकर खिताबी दौड़ में पहुंचे।
वहीं, युवा कल्याण विभाग परिसर में अंडर-19 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नैनीताल ने चंपावत को 25-19, 25-15 से, देहरादून ने पौड़ी को 25-22, 25-20 से, हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 25-14, 25-21 से, टिहरी ने ऊधमसिंह नगर को 25-22, 26-24, 15-11 से हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में चमोली ने उत्तरकाशी को 25-19, 25-18 से और ऊधमसिंह नगर ने पौड़ी को 25-19, 25-09 से हराकर फाइनल में पहुंचे। इस दौरान युवा कल्याण विभाग के निदेशक प्रताप सिंह शाह, संयुक्त निदेशक आर सी डिमरी, उप निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक एस के जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता, मुकेश भटनागर, जयदेव रावत आदि उपस्थित रहे।