फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान मामले की जांच में जुटीं टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कटान मामले की जांच में जुटीं टीमें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड-यूपी की सीमा पर स्थित एक गांव में एक ट्रक लकड़ी बरामद किए जाने के मामले में वन विभाग ने जांच तेज कर दी है। प्रभागीय वन अधिकारी की अगुवाई में वन विभाग की कई टीमें बड़कोट लछीवाला व थाना क्षेत्र में जांच कर रही हैं। टीम ने थानो क्षेत्र में पेड़ों की कटाई करवा रहे ठेकेदारों से पूछताछ करने के साथ ही पेड़ों की गिनती भी कराई गई है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने उत्तराखंड की सीमा पर स्थित मुजफ्फरनगर के एक गांव में छापा मारकर साल की एक ट्रक लकड़ी बरामद की थी, जबकि वन तस्कर चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि थानो रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 22 और 27 में पेड़ों को काटे जाने की बात सामने आई थी। वन विकास निगम की ओर से किए जा रहे कटान को लेकर छानबीन की गई है काटे गए पेड़ों का वन विकास निगम के गोदामों में रखी गई लकड़ी का मिलान किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी का दावा है कि इस क्षेत्र से पेड़ों को नहीं काटा गया है। इसके अलावा बड़कोट, लच्छीवाला जैसे इलाकों में भी विभागीय टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। प्रभागीय वन अधिकारी का कहना है कि पेड़ों को कहां से काटा गया है, इसकी जांच की जा छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

---
थानो रेंज से नहीं तो कहां से काटे गए पेड़?
सवाल उठता है कि छापे में बरामद की गई लाखों की कीमत की लकड़ी से जुड़े पेड़ों को कहीं से तो काटा गया है। सूत्रों की मानें तो इस पूरे प्रकरण में वन विभाग व वन विकास निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही कई ठेेकेदारों की भूमिका संदेह के घेरे में हैं। यदि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाए तो कई अधिकारियों, कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें