फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजिल पाने को कड़ी मेहनत करें युवा: नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के मनाया गया। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ टिहरी विधायक धन सिंह नेगी और गढ़वाल संभाग निरीक्षक नत्थीलाल बंगवाल ने संयुक्त रूप से किया। टिहरी विधायक ने बच्चों से मंजिल पाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनीषा नेगी ने एकल गीत और अंशुल लेखवार ने जागर गाकर खूब तालियां बटोरी। एनएसएस के छात्रों ने स्वच्छता अभियान और हिमानी पंवार और साथियों ने देश भक्ति गीत गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बैलवाल, शोभनी धनोला, मनोज नकोटी, धर्म सिंह रावत, वीरेंद्र नेगी, अतर सिंह तोमर, रघुवीर रावत, तारादत्त थपलियाल, कृष्ण स्वरूप डबराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें