फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री की किताब का एकसाथ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को कवियत्री तनुजा शर्मा की ‘तुम्हारी मीरा’ औा उनके पिता अमरचंद शर्मा की किताब ‘भारत स्वाधीनता आंदोलन का इतिहास’ का विमोचन किया। इसके अलावा डॉ. कुंपल वालिया की ‘अंतर्मन’ का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ साहित्यकारों और कवियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित डब्ल्यूआईसी क्लब में पुस्तकों का लोकार्पण करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि लेखक और कवि अपने लेखन के जरिए वर्तमान के साथ ही भविष्य का दर्शन कराते हैं। कहा कि किताबें हमें न केवल प्रेरित करती हैं, बल्कि जीवन में नैतिक और सही रास्ता अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करती हैं। वहीं, लेखिका तनुजा शर्मा ने ‘तुम्हारी मीरा’ के बारे में बताया कि इसमें सीता, राधा, द्रोपती ,शकुंतला अन्य पात्रों को आज के समाज में उनकी भूमिका को बताया गया है। वहीं, उन्होंने अपने पिता अमरचंद शर्मा की किताब ‘भारत स्वाधीनता आंदोलन का इतिहास’ के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. अंबर खरबंदा, डॉ. राम विनय सिंह, नदीम बन्नी, श्रीकांत शर्मा, हलधर, असीम शुक्ला, संध्या सिंह, नवीन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें